OneCoin कानूनी (Legit) है या घोटाला (Scam)? निवेश करनेसे पहले जानें सच क्या हे

आज कल कई लोग वन कोइन OneCoin मे निवेश कर रहे है या करना चाहते है लेकिन कहींभी निवेश करनेसए पहले हमारे पास उसकी पूरी जानकारी होना बोहोत ज़रूरी है. जब मूज़े OneCoin के बारेमे पता चला तो मेने इसके बारे मे सर्च किया ओर मे जोभि इसके बारेमे जनता हू वो यहा आपको बताउँगा।
OneCoin ओर OneLife दोनो एक ही चीज़ है, बोहोतसे लोग है जो इसमे नीवश कर रहे है या करना चाहते है, लेकिन सबसे पहले ये जानना बोहोत ज़रूरी है के क्या ये क़ानूनी(Legit) है या फिर घोटाला(Scam) है. ये जाननेके लिए इस लेख को ध्यान से पढ़ें और आपको समज आ जाएगा के OneCoin सही या नही।
विकिपेडीया (Wikipedia) का इसके बारे मे क्या कहना हे
विकिपेडीया का कहना है की OneCoin एक पोंजी स्कीम (ponzi scheme) है, पोंजी स्कीम मतलब एसी कंपनी जो असली व्यापार (business) मे शामिल नही होती. OneCoin को offshore companies OneCoin Ltd (Dubai) and OneLife Network Ltd (Belize) द्वारा प्रचारित किया गया है. ये दोनो रूजा इज्नाटोवा (Ruja Ignatova) ने स्थापित की है. एक चीनी अभियोजक ने इस घोटाले के लिए 98 लोगों पर मुकदमा चलाते हुए 1.7 बिलियन युआन (17.29 बिलियन रुपये) बरामद किए और 23 अप्रैल 2017 को, भारतीय पुलिस ने नवी मुंबई में वनकॉइन कार्यक्रम आयोजित करने पर 18 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विकिपेडीया का पूरा लेख यहा पढ़े
coindesk.com वेबसाइट के एक लेख मे कहा के भारत में अधिकारियों ने OneCoin के संस्थापक के खिलाफ ये आरोप लगाया है की OneCoin निवेश योजना एक बोहोट बड़ी धोखाधड़ी है।. पूरा लेख यहा पढ़े
अगर आप को लगता है के OneCoin BitCoin की तरह हे तो आप ग़लत सोच रहे है OneCoin BitCoin की तरह बिल्कुल नही है और OneCoin बिल्कुल सुरक्षित नहीं है क्योंकि इसके लेनदेन किसी भी ब्लॉकचेन पर नहीं चल रहे हैं. जब की cryptocurrency की लेन-देन ब्लॉकचेन पर होतीहे. OneCoin की जो भी लेन-देन हो रहे हैं, वे “ऑफ-चेन” हो रहे हैं. (जानिए ब्लॉकचेन क्या है)
ये कम्पनी 2014 से आज तक कई बार OneCoin की रिलीस डटे(Release Date) बता चुकी है लेकिन अभी तक रिलीस(Release) नही किया गया है और जब तक आप दूसरों को OneCoin नही बेचते, तब तक आप अपना पैसा वापस नहीं ले सकते।
अब आप ही फेसला कीजये की एसी कंपनी पर भरोसा करना चाहिए या नही।
अगर आप को मेरी ये पोस्ट पसंद आई हो तो अपने दोस्तो के साथ शेयर ज़रूर करिए।
और अगर कोई सवाल हे तो कॉमेंट कर सकते हे।
